म.प्र में पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र की 18 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नए विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। इसकी बड़ी वजह विकास कार्ययोजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर समय पर अपलोड करने में हुई देरी बताई जा रही है। इसका असर अब पंचायतों को मिलने वाले 16वें वित्त आयोग के अनुदान पर पडऩे की आशंका है। प्रदेश में कुल 23,011 ग्राम पंचायतें हैं।इनमें से केवल 4,111 पंचायतों की कार्ययोजना ही समय पर पोर्टल पर अपलोड हो सकी। शेष 18,856 पंचायतों में नए विकास कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई है। 82 प्रतिशत पंचायतें इस प्रक्रिया में पिछड़ती नजर आ रही हैं। यह स्थिति तब है जब अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं और गांवों में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी तय होगी।