महर्षि संस्थान में देवउठनी एकादशी पूजन कार्यक्रम
भोपाल [ महा मीडिया] राजधानी के महर्षि महेश योगी संस्थान में आज देव प्रबोधिनी एकादशी पर्व पूजा का वैदिक विधि विधान के साथ आयोजन किया जा रहा है।महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी 121 वैदिक पंडितो के साथ इस पूजन पाठन को संपन्न करेंगे। यह पूजन शाम को पांच बजकर पंद्रह मिनट से स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान,भोपाल के महर्षि उत्सव भवन में प्रारंभ होगा। इस अवसर पर महर्षि संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कई श्रद्धालु गण भी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण रामराज टीवी पर किया जाएगा।