लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजैंसी लैंडिंग
भोपाल [ महा मीडिया] वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया के विमान की आज गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था।पायलट ने तुरंत लखनऊ संपर्क किया।विमान के उतरते ही रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभाला। पायलट ने सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। सुबह 9:02 बजे विमान से 155 यात्रियों और क्रू को उतारा गया। जांच के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया। शुरुआती जांच के बाद बताया गया कि विमान में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला ऐसे में अलार्म कैसे बजा इसकी भी जांच की जा रही है।