म.प्र में नगरीय निकाय उपचुनाव 29 सितंबर को
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितंबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नामांकन पत्र आठ सितंबर से जमा होंगे। नगरीय निकायों में मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक तो पंचायतों के लिए तीन बजे तक होगा। उपचुनाव की अधिसूचना आठ सितंबर को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे। 15 सितंबर अपराह्न तीन बजे तक इन्हें स्वीकार किया जाएगा। 16 सितंबर को जांच होगी और अभ्यर्थी 18 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्हों निर्वाचन का आवंटन होगा।