सामाजिक उद्यमी रूना मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नामांकित

सामाजिक उद्यमी रूना मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नामांकित

भोपाल [ महा मीडिया] बांग्लादेश की सामाजिक उद्यमी और मानवतावादी रूना खान का नाम 2026 के रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह घोषणा 31 अगस्त 2026 को मनीला में की गई। यह अवार्ड उन्हें 15 नवंबर को मनीला, फिलीपींस में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2002 में 'फ्रेंडशिप' नामक एनजीओ की स्थापना की थी। उनका संगठन बांग्लादेश के दूरदराज और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित इलाकों में गरीबों तक नाव के जरिए तैरते हुए अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी सेवाएं पहुंचाता है। वर्ष 2026 के इस पुरस्कार के लिए उनके साथ सिंगापुर के टॉमी कोह और म्यांमार के बो क्यी को भी चुना गया है।

सम्बंधित ख़बरें