बीना रेल मार्ग पर दो महीने तक परेशान होंगे हजारों यात्री
भोपाल [ महा मीडिया] बीना और आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। यह काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। शुरुआती यात्रा तिथियों में 20 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी जबकि 14 ट्रेनों को उनके नियमित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा 6 ट्रेनों के गंतव्य और प्रारंभिक स्टेशन में भी बदलाव किया गया है।