छतरपुर में लगातार बारिश का नया रिकॉर्ड
भोपाल [ महा मीडिया]
छतरपुर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। छतरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 585.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जिसमें सबसे अधिक राजनगर में 195.2 मिमी पानी गिरा है। 1 जून से 3 सितंबर तक जिले में सीजन की कुल बारिश 6574.2 मिमी दर्ज हो चुकी है। भारी बारिश के कारण जटाशंकर धाम जैसे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।