भारत में खाद्य तेलों का आयात बढ़ा

भारत में खाद्य तेलों का आयात बढ़ा

भोपाल [ महा मीडिया] 

त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए खाद्य तेल व्यापारियों ने अगस्त महीने में खाद्य तेलों का जमकर आयात किया। अगस्‍त में सोयाबीन तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह छह महीनों में सबसे ज्यादा रहा। भारतीय रिफाइनरों ने अगस्त में रिकॉर्ड मात्रा में सोयाबीन तेल का आयात किया। पाम तेल और सोयाबीन तेल के ज्‍यादा शिपमेंट के कारण खाद्य तेल का आयात 4% बढ़कर 11 महीने के सबसे ऊंचे 15.4 लाख टन पर पहुंच गया। पाम तेल इंपोर्ट छह महीनों में सबसे ज्‍यादा रहा । अगस्त में भारत का पाम तेल आयात पिछले महीने के मुकाबले 7% बढ़कर 7,80,000 टन हो गया। भारत खाद्य तेल का दुनिया में सबसे बड़ा आयातक है। इंडोनेशिया मलेशिया एवं थाईलैंड से पाम तेल तथा अर्जेन्टीना एवं ब्राजील से सोयाबीन तेल का निर्बाध आयात हो रहा है। सितंबर में भी इन तीनों खाद्य तेलों का भारी-भरकम आयात होने की संभावना है। अगस्त-सितम्बर में प्रतिवर्ष खाद्य तेलों का आयात काफी बढ़ जाता है।

सम्बंधित ख़बरें