पंजाब के किसानों पर अब तक अस्सी लाख का जुर्माना

पंजाब के किसानों पर अब तक अस्सी लाख का जुर्माना

भोपाल [ महा मीडिया] पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।प्रदेश में अब तक पराली जलाने की कुल 5,002 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।पराली जलाने के मामलों में पर्यावरणीय मुआवजे के तहत 1,574 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 79.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इसमें से 36.40 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं, पराली जलाने के 1,155 मामलों में एफआइआर दर्ज की गई है ।

सम्बंधित ख़बरें