आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरकर 4,300 डॉलर प्रति औंस की तरफ आ गया है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब फिसल गया है। चांदी में भी 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। 2 सितंबर 2026 को सुबह 1,434 रुपये सोना गिरकर 1,50,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 2,335 रुपये टूटकर 2,27,214 रुपये प्रति किलो पर आ गयी है । व्यापारियों द्वारा लगातार मुनाफावसूली किए जाने से कीमतों पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और नकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू स्तर पर भी दाम गिरे हैं।