सरकार द्वारा प्याज को सस्ता करने के प्रयास
भोपाल [ महा मीडिया] देशभर में बढ़ती प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति तेज कर दी है। बढ़ती प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से आपूर्ति तेज कर दी है और इसे 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना और आम उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाना है। दिल्ली, जयपुर, जम्मू, देहरादून, शिमला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, गुवाहाटी, लखनऊ, वाराणसी, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, मदुरै, त्रिशूर और कोच्चि सहित कई शहरों में खुदरा बिक्री अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि बफर स्टॉक से अतिरिक्त प्याज बाजार में आने के बाद कई शहरों में कीमतों में नरमी के संकेत दिखाई देने लगे हैं। आने वाले दिनों में आपूर्ति बढ़ने से बाजार में स्थिरता आने और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।