एचडीएफसी बैंक ने कर्ज की ब्याज दरें बढ़ायीं

एचडीएफसी बैंक ने कर्ज की ब्याज दरें बढ़ायीं

मैहर [ महामीडिया] एचडीएफसी बैंक ने अपने कर्जदारों को एक बड़ा झटका दिया है। बैंक ने सभी अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट में 15 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई नई दरें प्रभावी हो गई हैं। इस फैसले से उन ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है जिनके लोन MCLR से जुड़े हुए हैं क्योंकि अब उनके लोन की ब्याज दरें महंगी हो सकती हैं। इस बढ़ोतरी के बाद, HDFC बैंक की MCLR दरें अब 7.85% से 8.70% के दायरे में आ गई हैं जो पहले 7.75% से 8.55% के बीच थीं।

सम्बंधित ख़बरें