चीन में डॉल्फिन तूफान के कारण भारी बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] चीन के पूर्वी हिस्से से करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डॉल्फिन तूफान टकराया है। इसके असर से पूर्वी और मध्य चीन में तेज बारिश हो रही है। शंघाई में 150 साल में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।तूफान के कारण पिछले कुछ दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। साथ ही 1,500 से ज्यादा इमरजेंसी शेल्टर बनाए गए हैं।