भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बना

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बना

भोपाल [महामीडिया] भारत ने 2024 में 255 मिलियन किलोग्राम चाय के निर्यात के साथ श्रीलंका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बना जबकि केन्या ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा । भारत के चाय निर्यात 2024 में 255 मिलियन किलोग्राम के साथ 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया हालांकि वैश्विक बाजार में भू-राजनैतिक तनाव के कारण अनिश्चितताएँ बनी रहीं। देश का निर्यात 2023 में दर्ज किए गए 231.69 मिलियन किलोग्राम के संबंधित आंकड़े की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारत के निर्यात का मूल्य 2024 में 6,161 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,111 करोड़ रुपये हो गया जो 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़त है ।

सम्बंधित ख़बरें