ईरान ने अमेरिका को नया परमाणु प्रस्ताव दिया

ईरान ने अमेरिका को नया परमाणु प्रस्ताव दिया

 

मुंबई [महा मीडिया] अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच ईरान ने अमेरिका को नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव कतर के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी 7 शर्तें पूरी होने के बाद ही परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करेगा और होर्मुज खोलेगा। अमेरिका इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। ईरान ने साफ किया है कि इस प्रस्ताव पर बातचीत तभी होगी जब अमेरिका उसकी सात शर्तों को मानेगा। इनमें प्रमुख रूप से अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना, विदेशों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्ति को जारी करना और युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा देना शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें