इसरो का नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च
मुंबई [महा मीडिया] इसरो ने अपना नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रात 11 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया गया। उड़ान के करीब 18 मिनट बाद रॉकेट के तीनों चरण सफल रहे। इसके बाद 2,232 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट रॉकेट से अलग होकर अपने तय ऑर्बिट में पहुंच गया। यह 1,500 किलोमीटर दूर तक सटीक लोकेशन और नेविगेशन की सुविधा देगा।