केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग अवरुद्ध

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग अवरुद्ध

भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर मलबा आ गया है और नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और मलबे के कारण केदारनाथ हाईवे और रुद्रप्रयाग में मद्महेश्वर मार्ग बाधित हैं। सोनप्रयाग, गौरीकुंड और मुनकटिया क्षेत्र के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने के कारण पैदल मार्ग तथा हाईवे अवरुद्ध हो गया है।प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है और मलबा हटाने का काम जारी है।

सम्बंधित ख़बरें