भारत और नेपाल बॉर्डर पर लंबा जाम
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और नेपाल बॉर्डर पर 100 से अधिक मालवाहक ट्रक पिछले 2 दिनों से खड़े हैं। इसका मुख्य कारण नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन है जिसने सीमा पार के व्यापार और सड़कों को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ जनित आपदा के कारण प्रमुख चेकपोस्टों पर जरूरी मंजूरी मिलने में समय लग रहा है। नेपाल के भीतर काठमांडू और अन्य हिस्सों को जोड़ने वाले रास्ते बाढ़ और मलबे के कारण बंद या टूटे हुए हैं जिससे ट्रकों की आगे की आवाजाही ठप्प है। ट्रकों के फंसे होने और सीमा पर सन्नाटा होने से सीमावर्ती इलाकों की अर्थव्यवस्था और व्यापार में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सनौली बॉर्डर (महराजगंज) पर भी हालात बेहद गंभीर हैं जहाँ ट्रकों की करीब 16 किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है।