स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्र में म.प्र.की समृद्ध कला को स्थान मिला
भोपाल [ महा मीडिया] स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘एट होम’ रिसेप्शन होस्ट करने वाली हैं। इस डिनर के लिए जो निमंत्रण पत्र बनाया गया है उसे 130 कारीगरों की टीम ने बनाया है। इसे बनाने में 3 महीने लगे। इस कार्ड की विशेषता है कि इसमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की समृद्ध कला, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत दिखाई गई हैं। कार्यक्रम 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति भवन में होगा। इसमें मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बाग टेक्सटाइल कला और भील चित्रकला के साथ हाथ से बुना हुआ पारंपरिक महेशवारी स्टोल प्रदर्शित किया गया है।