म.प्र.में अभी भी 11% बारिश की जरुरत
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में इस मानसूनी सीजन में औसत 25.5 इंच बारिश हो चुकी है जो कुल कोटे की 68 प्रतिशत है। अब तक 11% पानी कम गिरा है। इस वजह से प्रदेश के 40 जिलों में कम बारिश हुई है। 15 जिले ही ऐसे हैं जहां औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, भिंड, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ समेत कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश भी हुई है।