सभी राज्यों को मोटर दुर्घटना मुआवज़े की जांच के आदेश

सभी राज्यों को मोटर दुर्घटना मुआवज़े की जांच के आदेश

भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया कि वह  मोटर दुर्घटना मुआवज़े के संदिग्ध फर्जी दावों की जांच के लिए खास स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीमें बनाएं। यह निर्देश एक ऐसे मामले की सुनवाई के बाद दिया गया जिसमें आरोप है कि एक ही गाड़ी को कई दुर्घटनाओं में शामिल दिखाया गया था कोर्ट ने इसे "बहुत बड़े पैमाने" पर संभावित धोखाधड़ी बताया। कोर्ट ने बीमा कंपनियों को यह भी निर्देश दिया कि वह उन मामलों को सौंपें जिनमें दावों को खारिज कर दिया गया ताकि यह पता लगाने के लिए इन-हाउस जांच की जा सके कि क्या दावा उनके अधिकारियों की मिलीभगत से प्रोसेस किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें