अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी शेयर बाजार में 18 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को नैस्डैक 5.5%, डाउ जोन्स 3.4% और S&P 500 इंडेक्स 4.3% तक टूट गए।इस गिरावट की वजह से एक दिन में अमेरिकी बाजार की मार्केट वैल्यू करीब 236 लाख करोड़ रुपए घट गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस गिरावट के लिए मिडटर्म इलेक्शन और डेमोक्रैट्स को जिम्मेदार ठहराया है।