देश के दूसरे सबसे बड़े प्लास्टिक पार्क तामोट  में अधिकांश भूखंड खाली

देश के दूसरे सबसे बड़े प्लास्टिक पार्क तामोट  में अधिकांश भूखंड खाली

भोपाल [ महा मीडिया] मंडीदीप से करीब 15 किलोमीटर दूर विकसित देश के दूसरे सबसे बड़े प्लास्टिक पार्क तामोट  में एक दशक के बाद भी अधिकांश भूखंड खाली हैं।121.90 एकड़ में विकसित इस पार्क में 172 भूखंड आरक्षित किए गए हैं लेकिन अब तक सिर्फ 28 भूखंडों की बुकिंग हुई है। इनमें भी केवल 10 इकाइयां स्थापित हो पाई हैं। इन इकाइयों में करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी है। यानी जिस पार्क से करीब 5 हजार प्रत्यक्ष और 15 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार की उम्मीद की गई थी, वहां रोजगार और निवेश दोनों लक्ष्य से काफी दूर हैं।

सम्बंधित ख़बरें