राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को देश भर की अदालतों में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत पूरे देश में एक ही दिन आयोजित होने वाला वैकल्पिक विवाद निवारण मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य लम्बित मुकदमों और मुक़दमेबाजी से पहले के मामलों का आपसी सहमति, सुलह-समझौते और सरल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित निपटारा करना है।