म.प्र. के 21 जिलों में आज बारिश की संभावना
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के पूर्वी हिस्सों (जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग) में एक मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने के कारण आज राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम कल से भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभागों की तरफ असर दिखाएगा। सतना और चित्रकूट में मूसलाधार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और वहां स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।