म.प्र. के छह जिलों मे आज बारिश के आसार
भोपाल [ महा मीडिया]आज गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट जबकि छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीहोर मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी और बालाघाट में भी भारी बारिश की संभावना है। भोपाल और उज्जैन समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।