खरीफ सीजन के लिए 1.74 लाख क्विंटल का बीज भंडार तैयार
भोपाल [ महामीडिया]
खरीफ 2026 सीजन के दौरान संभावित मौसमीय चुनौतियों से किसानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कृषि मंत्रालय ने 1.74 लाख क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार तैयार किया है। यह भंडार विलंबित मानसून, लंबे शुष्क दौर या पुनर्बुवाई की आवश्यकता जैसी परिस्थितियों में किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने में मदद करेगा। राष्ट्रीय खरीफ कृषि सम्मेलन के दौरान शिवराज चौहान ने कहा कि देश खरीफ फसलों की तैयारी के लिए पूरी तरह तैयार है।