बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के बाद एक परिवार के सात लोगों की हत्या

बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के बाद एक परिवार के सात लोगों की हत्या

भोपाल [ महामीडिया] बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक सात साल के लड़के समेत एक परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपी कैब ड्राइवर इंदुशेखर ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी समेत 7 लोगों की पारिवारिक विवाद के बाद हत्या कर दी है। पुलिस ने सात साल के लड़के पुनीत की लाश बरामद कर ली है, लेकिन बाकी लाशों की तलाश अभी भी जारी है। पीड़ितों की पहचान इंदुशेखर की पत्नी सुनीता, सास रूपवती, साले शिवकुमार और शंकर, साली दिव्या और नलिनी, और शंकर के सात साल के बेटे के रूप में हुई है। 

सम्बंधित ख़बरें