अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में सात लोग मरे

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में सात लोग मरे

मुंबई [महामीडिया] अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में आज सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ शहर के पास जमीन से करीब 28 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान में काबुल, ईरान और पाकिस्तान में इस्लामाबाद तक महसूस किए गए। इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें