केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी
मुंबई [महामीडिया]
उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है।यहां करीब 6 इंच तक बर्फ जम गई है और पूरा मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के बावजूद श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
बद्रीनाथ धाम तथा नर-नारायण और नीलकंठ की पहाड़ियों पर भी भारी हिमपात हुआ है।
लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी है।