सोनिया गांधी की आत्मकथा लॉन्च
भोपाल [ महामीडिया] सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो गई है। बिना किसी लॉन्च इवेंट के यह सीधे मार्केट में मिलने लगी है। सोनिया ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। सोनिया ने यह किताब राहुल-प्रियंका और आने पोते-पोतियों को डेडिकेट की है। किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं।हार्पर कॉलिन्स की प्रकाशित किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है। इसके लिए कोई विशेष लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया है यह सीधे बुक स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसका औपचारिक विमोचन 16 नवंबर को तय किया गया है। [सोनिया गांधी के अनुसार यह कोई राजनीतिक किताब नहीं है, बल्कि यह उनके निजी जीवन, इटली से भारत आने के सफर, राजीव गांधी से पहली मुलाकात, परिवार और भारत में बिताए छह दशकों के अनुभवों का ब्यौरा है।