श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
भोपाल [ महामीडिया] दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। आज सुबह 9:54 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां AQI 821 दर्ज किया गया। इस सूची में भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल था। लाहौर 430 AQI के साथ 14वें स्थान पर रहा। श्रीगंगानगर के अलावा पंजाब का फरीदकोट, बठिंडा और हरियाणा का सिरसा भी अत्यधिक प्रदूषण की चपेट में हैं। आमतौर पर प्रदूषण के लिए चर्चा में रहने वाली राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली इस वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर है जहां AQI 393 दर्ज किया गया है।