शेयर बाजार आज सात सौ अकों की बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया] दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बीच आज आज 6 नवंबर को सेंसेक्स 700 अंक ढ़कर 80,000 के पार पहुंच गया है। 8 महीने बाद ये 80 हजार के पार पहुंचा है। वहीं निफ्टी में आज 150 अंक की तेजी है जो 24,700 के स्तर पर है।कल बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी। सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में राहत और विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार हो रही लिवाली से बाजार के सेंटीमेंट सुधरे हैं। धनतेरस और दिवाली के बाद से बाजार में लगातार जोश देखा जा रहा है।