इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 क्रिकेट मैच
भोपाल[महामीडिया]
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच के टिकट की कीमतें तय कर दी गई हैं। बुधवार को टिकटों के रेट जारी किए।आम दर्शकों के लिए सबसे सस्ता टिकट ₹1,000 जबकि सबसे महंगा पैवेलियन टिकट ₹12,500 का होगा। मैच के सभी टिकट सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे। अन्य कैटेगरी के टिकटों के रेट भी जारी किए जाएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। सीरीज का पहला T20I 6 अक्टूबर को लखनऊ जबकि दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। होलकर स्टेडियम के लिए यह मुकाबला भी खास होगा।