केंद्र सरकार ने अप्रवासन नियमों में बदलाव किया

केंद्र सरकार ने अप्रवासन नियमों में बदलाव किया

भोपाल [ महा मीडिया] केंद्र सरकार ने अप्रवासन नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए 6 गैर-मुस्लिम समुदायों को भारत में रहने के लिए अब वीजा लेना होगा। इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं।यह नियम उन लोगों पर लागू होगा जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले भारत आए थे। इसमें वह लोग भी शामिल हैं, जो बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के आए थे या जिनके दस्तावेजों की समय सीमा खत्म हो चुकी है।गृह मंत्रालय ने संशोधन की अधिसूचना जारी की है इसमें विदेशी नागरिकों के साथ-साथ भारत, नेपाल और भूटान के नागरिकों के बीच यात्रा से जुड़े नियम भी बदले गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें