सिरोंज सीईओ शोभित को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

सिरोंज सीईओ शोभित को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश की विवाह सहायता योजना में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन और निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। शोभित त्रिपाठी को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का रिश्तेदार बताया जा रहा है। सिरोंज जनपद पंचायत में वर्ष 2019 से 2021 के बीच विवाह सहायता योजना के तहत 5,923 संदिग्ध मामलों में नियमों का उल्लंघन कर सरकारी राशि वितरित की गई। इन मामलों में प्रत्येक हितग्राही को 51 हजार रुपये की सहायता दी गई और कुल 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

सम्बंधित ख़बरें