प्रवर्तन निदेशालय के सफलता की दर 95 प्रतिशत तक पहुंची
भोपाल [ महा मीडिया] संसद को बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय के मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामलों में सफलता की दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गयी है जिसमें अब तक 58 मामलों में न्यायालयों ने फैसले सुनाए हैं और इनमें से 55 मामलों में 123 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में 55 मामलों में 104 आरोपियों में से 43 को दोषी ठहराया गया है।