गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
भोपाल [ महा मीडिया]
उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के कपाट आज 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस साल 19 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। अगले 6 महीनों तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन निवास मुखबा में कर सकेंगे।कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली (पालकी) सेना के बैंड की धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई।