शेयर बाजार आज बढ़त पर

शेयर बाजार आज बढ़त पर

भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 30 अंक की बढ़त रही  यह 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा। शुरुआती कारोबार में भले ही बाजार हरे निशान में रहा लेकिन निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3% से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिली दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर करीब 4% तक टूट गया जिसने पूरे आईटी सेक्टर पर दबाव बना दिया । हालांकि दूसरी तरफ फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी लौटी जहां बजाज फाइनेंस सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा और इसमें 3.5% से अधिक की शानदार तेजी दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें