धनतेरस पर भोपाल के बाजारों में धूम

धनतेरस पर भोपाल के बाजारों में धूम

भोपाल [ महा मीडिया] धनतेरस के पावन अवसर पर भोपाल के बाजारों में बड़े कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी है और हर तरफ उत्सव का माहौल है।पुराना शहर भोपाल का सबसे पुराना और प्रमुख बाजार है जहाँ विशेष रूप से तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है।सोने-चांदी के गहनों, हल्के वजन की ज्वेलरी और चांदी के सिक्कों की बिक्री अकेले 20 करोड़ के पार पहुँचने का अनुमान है। कपड़ों, सजावटी सामान, लाइटिंग, दीयों और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए यहाँ महिलाओं और परिवारों की खासी भीड़ है। इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और सजावटी सामानों के शोरूम्स पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं। त्योहार से पहले ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। कहीं गहनों की एडवांस बुकिंग हो रही है तो कहीं टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन पर मिल रहे ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। पुराने शहर के बाजारों से लेकर न्यू मार्केट, दस नंबर, बिट्टन मार्केट और एमपी नगर तक खरीदारी का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें