म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के कमीशन में बारह प्रतिशत की वृद्धि
मैहर [ महामीडिया]
म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स की कमीशन से होने वाली कमाई बढ़ी है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में देश की 10 सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को कुल 16,551 करोड़ रुपये का कमीशन दिया। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा है। खास बात यह है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण म्यूचुअल फंड कंपनियों के एसेट अंडर मैनेजमेंट की ग्रोथ पर दबाव रहने के बावजूद कमीशन भुगतान में बढ़ोतरी हुई है वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में देश की 10 सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को 14,797 करोड़ रुपये का कमीशन दिया था। यह रकम FY26 में बढ़कर 16,551 करोड़ रुपये हो गई।