MP बोर्ड 12वीं में छतरपुर के विकास टॉपर

MP बोर्ड 12वीं में छतरपुर के विकास टॉपर

भोपाल (महामीडिया):  MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.28% रहा। प्राइवेट छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 18.15% रहा। छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा और शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे स्थान पर रहे। नर्मदापुरम के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

MPBSE मुख्यालय भोपाल में नतीजे जारी करते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। मंत्री ने कहा, कोरोना की वजह से जिन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।

इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

सब्जेक्ट वाइस फर्स्ट तीन टॉपर 

  • जीव विज्ञान: छतरपुर के विकास द्विवेदी टॉपर। शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे और सतना की निकिता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
  • कृषि समूह: होशंगाबाद के अनुज कुमार ठाकुर ने टॉप किया। मुरैना की श्रद्धा विनोद कुमार दूसरे, तीसरे स्थान पर सतना के सत्यम साहू रहे।
  • ललित कला और गृह विज्ञान: देवास की कंचन पहले स्थान पर रहीं। खरगोन की योगिता पाटीदार दूसरे, छतरपुर की साधना राजपूत तीसरे नंबर पर रहीं।
  • वाणिज्य संकाय: खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • विज्ञान-गणित संकाय: होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल रहीं।
  • कला संकाय: छिंदवाड़ा की मौली नेमा पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार, समिका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या जिरया रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें