बांग्लादेश हिंसा में हसीना समर्थकों के पचास घर जलाए गए

बांग्लादेश हिंसा में हसीना समर्थकों के पचास घर जलाए गए

भोपाल [ महामीडिया] बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई।घटना शुक्रवार को कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में हुई। हमले शुक्रवार दोपहर से देर रात तक जारी रहे। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ की और वहां रखा फर्नीचर, कीमती सामान और दूसरी चीजें लूट लीं। बीते दिनों हुई हिंसा में पीएम तारिक रहमान की पार्टी BNP के दो नेता मारे गए थे।

सम्बंधित ख़बरें