भोपाल में आर्मी-डे परेड की तैयारियां जोरों पर

भोपाल में आर्मी-डे परेड की तैयारियां जोरों पर

भोपाल [ महा मीडिया] पहली बार भेल दशहरा मैदान रोड पर होने वाली भव्य आर्मी-डे परेड की तैयारियां अब अंतिम दौर की ओर बढ़ने लगी हैं।  जंबूरी-कालीबाड़ी रोड से लेकर दशहरा मैदान तक की 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क को खास तौर पर संवारा जा रहा है। सादगी और गरिमा के साथ होने वाले इस आयोजन में पूरे परेड मार्ग पर 352 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन बिजली के खंभों पर देश का तिरंगा और भारतीय सेना का ध्वज एक साथ लहराता नजर आएगा। इसके लिए खंभों पर अलग से विशेष राड लगाने की व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित ख़बरें