माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री पर
भोपाल [ महा मीडिया] माउंट आबू में आज शनिवार न्यूनतम तापमान 0°C (जीरो डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के असर से अचानक पारा 5 डिग्री लुढ़ककर जमाव बिंदु पर पहुंच गया है।सुबह के समय कड़ाके की ठंड और ठिठुरन रही लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते दिखे।