हिमाचल में हल्दी और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया

हिमाचल में हल्दी और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया

भोपाल [ महा मीडिया] हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अगले साल से उनकी उपज का पहले के मुकाबले बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक तरीके से उगाई गई हल्दी और गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इसके तहत हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये प्रति किलो और गेहूं का MSP 80 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति किलो किया जाएगा। नई दरें अगले साल से लागू होंगी। इसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।

सम्बंधित ख़बरें