उमरिया-शहडोल मार्ग पर सात घंटे तक यातायात प्रभावित

उमरिया-शहडोल मार्ग पर सात घंटे तक यातायात प्रभावित

उमरिया[ महामीडिया] उमरिया में नेशनल हाईवे-43 (उमरिया-शहडोल मार्ग) पर मोर्चा फाटक के पास शुक्रवार रात से हुई बारिश के कारण सड़क दलदल में बदल गई, जिससे हाईवे पर करीब 7 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इलाके में ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर डाली गई मिट्टी बारिश के पानी से गीली होकर दलदल बन गई, जिससे गाड़ियों के पहिए फंस गए। हाईवे के दोनों तरफ करीब 3-3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग 200 गाड़ियां फंसी रहीं। शहडोल से पाली आने वाली कई बसों को बीच से ही लौटना पड़ा, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। 

सम्बंधित ख़बरें