हरियाणा में ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू

हरियाणा में ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू

भोपाल [ महामीडिया] खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान  15 दिसंबर  तक कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने के साथ उनकी कार्यक्षमता और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करना है।

 

सम्बंधित ख़बरें