म.प्र.के जीएसटी नियमों में बदलाव

म.प्र.के जीएसटी नियमों में बदलाव

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. सरकार ने जीएसटी से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए होटल, आउटडोर कैटरिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों से यात्री और माल परिवहन तथा डिलीवरी सेवाओं को लेकर नए प्रावधान जारी किए हैं।इन सेवाओं में कारोबारियों को दूसरे सर्विस प्रोवाइडर से मिली सेवाओं पर GST का पूरा इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने के बजाय तय शर्तों और 2.5% की सीमा के अनुसार ही क्रेडिट मिलेगा। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से साझा आधार पर यात्रा करने, कृषि उपज के भंडारण, परिवहन तथा कुछ संस्थागत सेवाओं में भी GST से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया है।जारी नोटिफिकेशन में होटल, आउटडोर कैटरिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों से यात्री और माल परिवहन तथा डिलीवरी सेवाओं को लेकर नए प्रावधान किए गए हैं।यह नियम 1 नवंबर 2026 से प्रभावी माने जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें