म.प्र.वुशू फेडरेशन को काली सूची में डाला गया
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. ने स्टिंग ऑपरेशन के खुलासे के बाद म.प्र.वुशू फेडरेशन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और उसकी सरकारी फंडिंग रोक दी है। फेडरेशन को अब विभाग से कोई आर्थिक सहायता या अनुदान नहीं मिलेगा। खेल विभाग ने प्रदेश के सभी खेल फेडरेशन को पत्र लिखकर उनकी गतिविधियों, मान्यता और सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है।